फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

206 करोड़ के घोटाले में घिरी महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडनवीस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर उंगलियां उठी हैं। इसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे पर 206 करोड़ रुपयेके घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


इस आरोप के सामने आने के बाद राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस ने पंकजा मुंडे का इस्तीफा मांगा है साथ ही मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की है।

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र भाजपा की बड़ी नेता और राज्य सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस घोटाले का सच उस समय सामने आया जब अहमदनगर जिला परिषद अध्यक्ष मंजूश्री गुंड ने पंकजा को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने बच्चों को खाने में दिए जाने वाले चिक्की में धांधली की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पंकजा मुंडे तक पहुंची चिक्की घोटाले की आंच

मंजूश्री गुंड की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि गरीब और आदिवासी बच्चों को भेजी जाने वाली चिक्की में मिट्टी लगी हुई थी और ये बच्चों के खाने लायक नहीं है।

हालांकि जिस समय उन्होंने ये पत्र लिखा उन्हें पता नहीं था कि ये एक बड़े घोटाले की महज एक कड़ी साबित होगा। बता दें कि समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत बच्चों को ये चिक्की मुहैया कराई जाती है।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया है और मंत्री पंकजा मुंडे का इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांगा पंकजा का इस्तीफा

कांग्रेस का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करके पंकजा मुंडे के मंत्रालय ने ये फैसला लिया। इसमें 206 करोड़ रुपये के सामान की खरीद की गई और इसके लिए ऑर्डर एक ही दिन यानी 13 फरवरी को दिया गया।

कांग्रेस के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से इतने बड़े ऑर्डर को देने से पहले जांच भी नहीं की गई।

दूसरी ओर, कांग्रेस के हमलावर रूख से अलग भाजपा और शिवसेना नेतृत्व वाली फडनवीस सरकार पूरे मामले पर फिलहाल मौन है। सरकार की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।

आपको बता दें कि पंकजा मुंडे भाजपा के दिग्गज नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उन्हें अपने पिता के नाम का फायदा मिला। गोपीनाथ मुंडे का निधन जून 2014 में एक सड़क हादसे में हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें