महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी पार्क का नाम ‘शिव तीर्थ’ रखने का विरोध किया है। शिव सेना की मांग है कि इस जगह पर शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था और अब इसका नाम शिवाजी पार्क से बदलकर शिव तीर्थ रखना चाहिए।
हालांकि सरकार का कहना है कि यह इतिहास को बिगाड़ने का प्रयास है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘शिव सेना बृहन्मुंबई नगर निगम में इस तरह का प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी शिवाजी पार्क का नाम ‘शिव तीर्थ’ रखने का विरोध करेगी।’
1927 में अंग्रेजों ने छत्रपति शिवाजी के नाम पर इस पार्क का नाम शिवाजी पार्क रखा था। बयान में कहा गया है कि राज्य के 11 करोड़ लोगों के लिए छत्रपति शिवाजी देवता तुल्य हैं। पार्क का नाम बदलने उनकी भावनाएं आहत होंगी।