फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी पर प्रतिबंध से गई कइयों की नौकरी, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
जब से मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध लगा इसका खामियाजा इससे जुड़े सप्लायरों को उठाना पड़ा है। उन्हें काफी नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


मैगी पर बैन के चलते दर्जनों आपूर्तिकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इनमें गेहूं, मसाले और दूसरे जरूरी उत्पाद शामिल हैं। कंपनी ने अपने सभी ऑर्डर खत्म कर दिए हैं। इसके साथ ही उनके बकाये की वापसी कब होगी ये भी साफ तौर से बताया नहीं जा रहा है।

नेस्ले से जुड़े सप्लायर्स के मुताबिक उन्होंने अपना व्यापार खो दिया है। इस प्रतिबंध ने उन्हें हर हफ्ते करीब 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्विस फूड ने दो मिनट के नूडल्स को बनाने का काम देश भर ठप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ले ने मैगी का उत्पादन रोका

मैगी पर प्रतिबंध की कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि नूडल्स में लेड और एमएसजी की मात्रा तय स्तर से ज्यादा मिली थी। हालांकि इसका असर छोटे सप्लायर्स पर पड़ा और उनकी आमदनी रूक गई। इतना ही नहीं इसके चलते कई लोगों की नौकरी भी चली गई।

पारस मसाले, जो नेस्ले से करीब 40 फीसदी का रेवेन्यू कमाता था उसने अपने प्रोडक्शन यूनिट से अब तक करीब 300 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। इस कंपनी से जुड़े महेश पाठक के मुताबिक इस प्रतिबंध ने हमें मूल्य और मात्रा दोनों ही क्षेत्र में झटका दिया। महेश पंजाब क्षेत्र में कंपनी के बिजनेस प्रमुख हैं।

बता दें कि ये कंपनी नेस्ले के साथ पिछले 3 दशकों से काम कर रही है और करीब 200 टन से ज्यादा के मसाले की सप्लाई हर महीने की जाती थी। लेकिन नेस्ले की ओर से मैगी का उत्पादन रोकने के बाद से अब इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें