फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार पर अपने ही सांसद पड़ रहे हैं भारी

Fri, 07 Aug 2015 10:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष की गैरमौजूदगी के बावजूद भाजपा के सदस्य लोकसभा में विपक्ष की कमी महसूस नहीं होने दे रहे। भाजपा सांसद आरके सिंह ने कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था तोडा. संजय जायसवाल ने मैगी के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने पर सदन में ही स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की खिंचाई कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले इसी हफ्ते पार्टी सांसद हुकुम सिंह ने विपक्ष की गैरमौजूदगी के कारण सदन में सूनापन छाने की टिप्पणी कर सरकार के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी थी।

एक अन्य सांसद एसएस आहलुवालिया ने धर्म के कारण उत्पीड़ित हो कर पड़ोसी देशों से भारत आने वाले हिंदू, बौद्घ और सिख लोगों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की प्रक्रिया को जटिल बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मिल रहा समर्थन

खास बात यह है कि अपनी ही सरकार की खिंचाई करने वाले सांसदों को अपने ही दल के सांसदों का इस दौरान भरपूर समर्थन मिला। हर बार भाजपा के सदस्य ऐसे मौकों पर मंत्रियों को घेरने वाले सांसदों के समर्थन में मेजें थपथपाते देखे गए।

सरकार की मुश्किल यह भी है कि सदन केबाहर भी कांग्रेस सांसदों के निलंबन के स्पीकर के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। बागी की भूमिका में दिख रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने निलंबन के फैसले पर सार्वजनिक रूप से अफसोस जताया था।

भले ही बीते एक हफ्ते से लोकसभा में विपक्ष के नौ दलों के सदस्य अनुपस्थित हैं, मगर भाजपा सांसदों के तेवरों से सदन में विपक्ष की कमी महसूस नहीं हो रही।
विज्ञापन

हो रहा है खासा विरोध

भाजपा सांसद जायसवाल ने मैगी बनाने वाले कंपनी नैस्ले के खिलाफ कठोर कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई और खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को बिना दांत का बाघ करार दिया।

जायसवाल ने कहा कि मैगी केउत्पादों में तय मानक से अधिक सीसा पाए जाने की पुष्टि हुई है। सीसा एक बार शरीर में जाने केबाद जिंदगी पर बना रहता है। इसके बावजूद सरकार ने मैगी के उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा कर ही नैस्ले को क्यों छोड़ दिया।

इससे पहले भाजपा सांसद आरके सिंह ने कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में गृह मंत्रालय पर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार इस मामले में चुप है तो गृह मंत्रालय क्या कर रहा है। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि पिछली संप्रग सरकार में आतंकी ऐसी हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें