फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेस्ट में पास हुई मैगी, जल्द किचन में होगी वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी नूडल्स निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। नेस्ले इंडिया ने दावा किया है कि मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर तीन प्रयोगशालाओं में हुई जांच में मैगी के सभी नमूने सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयोगशाला टेस्ट में पास होने के बाद नेस्ले इंडिया ने राहत की सांस ली है। वहीं नेस्ले इंडिया का कहना है कि जल्द ही मैगी की बाजार में वापसी होगी।

मैगी में लेड की मात्रा की अधिक संभावना के चलते मुबंई हाईकोर्ट के आदेश पर मैगी के 90 नमूनों की तीन प्रयोगशलाओं में जांच की गई। कोर्ट के आदेश पर तीन प्रयोगशालाओं में यह जांच की गई।

नेस्ले इंडिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मैगी के सभी 90 नमूनों के जांच के नतीजे आ गए हैं। सभी नमूने जांच में खरे पाए गए हैं।

तीन प्रयोगशालाओं में नेस्ले इंडिया के छह प्रकार के उत्पादों के सभी 90 नमूनों को सही कारार दिया गया है। इन सभी नमूनों में लेड की मात्रा उपयुक्त यानि कि सीमा के भीतर पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये था मैगी मामला

नेस्ले इंडिया का उत्पाद मैगी में सीसे की मात्रा नियमानुसार अधिक पाए जाने पर देश भर में मैगी की बिक्री पर बैन लगा दिया गया था। मुंबई हाईकोर्ट में चल रहे मामले में कोर्ट ने मैगी के नमूनों का लैब टेस्‍ट का आदेश दिया था।

परीक्षण्‍ा के नतीजों के बाद अब नेस्ले इंडिया ने कहा है कि मैगी का बाजार में वापसी का रास्ता खुल गया है। कंपनी का कहना है कि जल्द मैगी बाजार में अपनी वापसी करेगी।

साथ ही कपंनी का कहना है वह नए उत्पादों का निर्माण्‍ा और बिक्री तभी करेगी जबतक अधिकृत प्रयोगशाला से उसे हरी झंडी नहीं मिल जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें