फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर मदनी की 'सच्चाई' से कांग्रेस में बेचैनी

Wed, 16 Oct 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी ने कांग्रेस को ऐसी जगह जख्म दिया है, जहां उसे सबसे ज्यादा दुखता है।
विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस दावा करती आई है कि वह भारतीय समाज और राजनीति के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की सबसे पुरानी और विश्वासपात्र 'ठेकेदार' है, लेकिन मदनी के एक बयान ने सारा खेल बिगाड़ दिया है।
जाहिर है, इस बयान से कांग्रेस का मूड बिगड़ना तय है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल का कहना है कि मदनी ने देश के मुसलमानों का अपमान किया है।
कांग्रेस बौखलाईउन्होंने कहा, "देश का मुसलमान न तो मोदी से डरा है और न डरेगा।" उन्होंने मदनी से सवाल भी किया कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री में अचानक क्या खूबी दिख गई।
विज्ञापन

इस पलटवार के बावजूद मदनी के बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता। और इसकी वजह कई हैं। उन्होंने कांग्रेस को झटका दिया है कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के वक्त कौम को सिर्फ वोट बैंक की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
इस बयान से कांग्रेस की उन उम्मीदों की हवा निकली होगी, जिनके आधार पर वह नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की लड़ाई को सांप्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता की जंग के तौर पर दिखाना चाहती है।
1919 में स्थापित जमीयत देश का सबसे बड़ा मुस्लिम संगठन है, जिसके करीब 125 लाख सक्रिय सदस्य हैं। ये सभी सदस्य हर महीने एक रुपया देते हैं। और संगठन सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों के मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाता आया है।
मोदी पर फतेहपुरी मस्जिद ने क्या कहा?फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी अगर प्रधानमंत्री बनते हैं, तो धर्मनिरपेक्ष्ा बनने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

अहमद ने कहा कि जिस तरह अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने देश के अहम पदों पर पहुंचकर धर्मनिरपेक्षता का पालन किया, उसी तरह मोदी भी सांप्रदायिकता के एजेंडे से हटकर इसी सिद्धांत के पालन के लिए मजबूर होंगे।
मदनी के बयान से भाजपा उछल रही है। उसने कहा कि वह जो कहती आई है, मदनी ने उसी सच्चाई को सभी के सामने रख दिया है।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस का झूठ सभी के सामने आ गया है और यह भी साफ है कि वह मुसलमानों को बेवकूफ बनाती आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें