फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया मधुसूदन मिस्त्री को टिकट

Tue, 25 Mar 2014 09:10 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट पर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री चुनौती देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पहले यहां से स्थानीय नेता नरेंद्र रावत को टिकट दिया था, लेकिन मोदी के यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।

कांग्रेस के महासचिव और गुजरात के प्रभारी गुरुदास कामत ने कहा, ‘वडोदरा से मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद नरेंद्र रावत ने मैदान से हटने का फैसला किया है। उन्होंने मुझसे निवेदन कर पार्टी हाईकमान को उनके फैसले से अवगत कराने को कहा है।’
विज्ञापन


राहुल गांधी की प्रयोग के तौर पर शुरू की गई आंतरिक चुनाव प्रणाली में रावत को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भारी बहुमत मिला था। लेकिन मोदी के इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही चर्चा थी कि पार्टी यहां से उम्मीदवार बदल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें