फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मेयर चुनाव में किन्नर की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में न भाजपा की हवा चली और न कांग्रेस को जीत नसीब हुई, जीत हुई तो एक किन्नर की जिसने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी अंतर से पछाड़ा है। रायगढ़ में हुए मेयर चुनाव में इस बार मधु किन्नर ने 9500 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


मधु किन्नर की जीत पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। दिलचस्प बात यह है कि राज्य में पहली बार किसी किन्नर को चुनाव में जीत हासिल हुई है। वहीं मधु किन्नर का यह पहला चुनाव था। जानकारी के मुताबिक मधु किन्नर ने वोटों की गिनती की शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। गौरतलब है कि इससे पहले इस सीट पर भाजपा के मेयर को जीत नसीब हुई थी।
विज्ञापन

मधु की जीत से हर कोई हैरान

मधु किन्नर ने इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महावीर चौहन और कांग्रेस प्रत्याशी जेठूराम मनहर को हराया है। इस बात से हर कोई हैरान है। अपनी जीत पर मधु ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो रायगढ़ का संपूर्ण विकास करने की पूरी कोशिश करेंगी।

जानकारी के मुताबिक देश में पहली बार मध्य प्रदेश की जनता ने किसी किन्नर को अपना विधायक चुना था। आपको बता दें कि शबनम मौसी साल 2000 में सुहागपुर क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। शबनम मौसी की कहानी पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें