फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: रसोई गैस के दाम 53 रुपये घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के मूल्य में सरकार ने 53.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की है। हालांकि विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में मामूली एक प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


फरवरी के बाद यह लगातार दूसरा मौका है जब गैस के दाम में कटौती की गई है। सब्सिडी पर मिलने वाले 14.2 किलो के साल में 12 सिलेंडर का कोटा समाप्त होने के बाद ग्राहक को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर लेने पड़ते हैं।
विज्ञापन

व‌िमान ईधन के दाम घटाए

इसकी लागत अब दिल्ली में 1080.50 रुपये प्रति किलो होगी जो पहले 1134 रुपये थी। इससे पहले एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 107 रुपये की कटौती की गई थी।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन के दाम में 753.34 रुपये प्रति किलोलीटर (एक प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई है। अब कीमत 74825.54 रुपये प्रति किलो हो गई है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम होने से एक फरवरी को एटीएफ  में तीन प्रतिशत की कटौती की गई थी। हालांकि उसके बाद से कीमत मजबूत हुई है और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर कम होने से आयात महंगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें