फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ 1557 रुपए में लें हवाई सफर का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बार फिर से एयरलाइन कंपनियां तोहफा लेकर आ गई हैं। सोमवार 12 जनवरी को ही एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के किराए में करीब 50 फीसदी कम कीमत पर टिकट देने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन


एयरइंडिया का यह ऑफर अगले सोमवार 19 जनवरी तक के लिए मान्य है। इस ऑफर के तहत टिकट कराने पर 16 जनवरी 2014 से लेकर 30 अप्रैल 2014 तक के बीच में कभी भी यात्रा की जा सकती है।

इस ऑफर के तहत किराया 1557 रुपए से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत मुंबई से दिल्ली तक का किराया सिर्फ 2958 रुपए का है, जबकि अभी यह किराया 6000-9000 रुपए के बीच है।
विज्ञापन


इस ऑफर के तहत दिल्ली से बेंगलुरू का किराया 1,800 रुपए, दिल्ली से लखनऊ का किराया 1,558 रुपए और दिल्ली से इंदौर का किराया 1,558 रुपए है।

जेट एयरवेज ने भी कम किया किराया

एयर इंडिया के इस ऑफर के एक दिन बाद ही जेट एयरवेज ने भी सस्ते किराए का ऑफर दे दिया है। जेट एयरवेट का सबसे सस्ता टिकट 1,557 रुपए से शुरू हो रहा है।

इस ऑफर के तहत लिए गए टिकट पर 16 जनवरी 2015 से 15 अप्रैल 2015 तक यात्रा की जा सकती है। जेट एयरवेज का यह ऑफर 13 जनवरी 2015 से शुरू हुआ है, जो 18 जनवरी 2015 तक चलेगा।
विज्ञापन

इंडिगो भी नहीं है पीछे

अन्य एयरलाइन कंपनियों की देखा-देखी इंडिगो ने भी सस्ते किराए का ऑफर दे डाला है, जो सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए ही मान्य है। इसका सबसे सस्ता टिकट 1,647 रुपए का है, जो दिल्ली से लखनऊ के लिए है।

इस स्कीम के तहत दिल्ली से मुंबई का टिकट 3,051 रुपए, दिल्ली से कोलकाता का टिकट 3,906 रुपए, दिल्ली से चेन्नई का टिकट 4,273 रुपए और दिल्ली से अहमदाबाद का टिकट 3,005 रुपए का है।

इस स्कीम का फायदा किसी भी व्यक्ति को तभी मिल सकता है, जब वह टिकट बुक करने के दिन से 90 दिन बाद का टिकट बुक करवाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें