फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस में लूटपाट

Tue, 12 Aug 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने रविवार को रात करीब सवा बजे चेन पुलिंग कर जनता एक्सप्रेस को मुरादाबाद आउटर पर रोकने के बाद यात्रियों से नगदी जेवर और लैपटॉप लूट लिया।
विज्ञापन


कटघर आउटर पर उतरकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही जीआरपी में हड़कंप मच गया। ट्रेन को रामपुर समेत तमाम स्टेशनों पर अटेंड किया गया।

लुटेरों की तलाश में जीआरपी ने सर्च आपरेशन भी चलाया। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। अलबत्ता चौबीस घंटे बीतने के बाद भी जीआरपी ने इस दुस्साहसिक घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की है।

मुरादाबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे लुटेरे

वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस को रविवार रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर लुटेरों ने निशाना बनाया। मुरादाबाद स्टेशन से ही लुटेरे ट्रेन में सवार हो गए थे।

मुरादाबाद से करीब दो किमी चलने के बाद कटघर आउटर पर ट्रेन कुछ धीमी हुई तो लुटेरों ने चेन पुलिंग कर रोक लिया। लुटेरों ने कोच में सवार तीन महिलाओं के कुंडल और चेन छीन ली। कुंडल खींचे जाने से एक महिला जख्मी हो गई।

इसी कोच में सवार एक यात्री का लैपटॉप भी लुटेरों ने छीन लिया था। मिनटों में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। ट्रेन में सवार रनिंग स्टाफ ने जीआरपी कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ट्रेन को रामपुर में अटेंड किया गया। लेकिन कोच नंबर पता नहीं होने की वजह से जीआरपी पीड़ितों के बयान नहीं ले सकी।
विज्ञापन

लूट पर एसपी का बयान

एसपी रेलवे आनंद कुलकर्णी का कहना है कि धामपुर की एक महिला के साथ कटघर आउटर पर वारदात हुई है।

ट्रेन की गति धीमी थी उसी वक्त एक लुटेरे ने बाहर से हाथ डालकर महिला का कुंडल खींच लिया और पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

अलबत्ता जीआरपी लूट का शिकार हुई धामपुर की महिला यात्री से संपर्क कर तहरीर लेने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें