फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद और कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ेगी पासवान की पार्टी

Thu, 30 Jan 2014 08:31 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता और कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी। तीनों पार्टियां अब सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करेंगी।
विज्ञापन


पासवान ने नए गठजोड़ का ऐलान करते हुए मीडिया की उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि उनकी पार्टी चुनाव में घाटा होने की आशंका से राष्ट्रीय जनता दल से गठजो़ड़ नहीं करना चाहती थी।

हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी के अंदर इस सिलसिले में सहमति नहीं थी कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठजोड़ किया जाए या जनता दल यूनाइटेड के साथ। लेकिन उन्होंने यह फैसला कांग्रेस पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस जिधर जाती लोक जनशक्ति पार्टी भी उसी की राह पकड़ती। अब इस बात की संभावना जताई जा रही है राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकत को क़ड़ी टक्कर दे सकता है।

उन्होंने चुनावी गठबंधन पर विचार-विमर्श करने के लिए बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सोनिया से एक महीने के भीतर उनकी यह दूसरी मुलाकात थी।

लोक जनशक्ति पार्टी इस बार बिहार में दस सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वर्ष 2009 में यह 12 सीटों पर लड़ी थी। सभी सीटों पर उसे हार मिली थी। लेकिन दस सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें