फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-लोजपा में गठबंधन, मिले नए 'राम'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में भाजपा और लोजपा के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई है। तय समझौते के मुताबिक लोजपा बिहार में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा के बिहार से जुड़े तीन नेताओं रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और उनके पुत्र चिराग पासवान के साथ डेढ़ घंटे की माथापच्ची के बाद सीटों के बंटवारे का फार्मूला भी तैयार कर लिया।

गठबंधन के बाद हाजीपुर से रामविलास पासवान और जमुई से चिराग पासवान लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

7 सीटों पर बनी सहमत‌ि

समझौते के तहत लोजपा को राज्य की वैशाली, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, हाजीपुर, जमुई और समस्तीपुर संसदीय सीट दी गई है।

चूंकि औरंगाबाद से जद यू सांसद सुशील कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसलिए उन्हें भाजपा अपने टिकट पर औरंगाबाद से ही चुनाव लड़ाएगी।

पहले भाजपा चाहती थी कि लोजपा सिंह को इस सीट से अपने टिकट पर चुनाव लड़ाए। माना जा रहा है कि गठबंधन का ऐलान बृहस्पतिवार देर रात भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के निवास पर होगा।

यूपीए का छूटा साथ

इससे पहले लोजपा की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद भाजपा के तीनों नेताओं ने पासवान से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लोजपा को दी जाने वाली 7 सीटों को चिन्हित कर लिया गया।

मुलाकात के बाद प्रसाद ने रामविलास को बिहार का बड़ा नेता करार देते हुए कहा कि हमने गठबंधन पर बात की। इसके बारे में विस्तृत जानकारी थोड़ी देर बाद दी जाएगी।

विज्ञापन

राजनाथ के साथ हुई पासवान की बैठक

उधर लोजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा से गठबंधन की सारी बाधा अब दूर हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात राजनाथ के निवास पर पासवान की उपस्थिति में गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लोजपा को जो सात सीटें दी गई हैं, उनमें खुद पासवान हाजीपुर से, उनके भाई रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से और उनके पुत्र चिराग पासवान जमुई से चुनाव लड़ेंगे।

बाहुबलि सूरजभान की पत्नी मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें