फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की अमिता को मिला एक करोड़ का पैकेज

Sat, 15 Dec 2012 01:03 PM IST
संतोष सिंह/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की एमटेक स्टूडेंट अमिता सहस्त्रबुद्धे को एक करोड़ रुपए के वेतन पैकेज का ऑफर मिला है। यह ऑफर सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्ड-इन (अमेरिका) की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें सालाना 1.30 लाख यूएस डालर (71.50 लाख रुपए) वेतन मिलेगा और कंपनी के शेयर भी दिए जाएंगे। वेतन, शेयर को मिलाकर सालाना वेतन पैकेज एक करोड़ रुपए होगा। आईआईटी प्रशासन का दावा है कि यह वेतन पैकेज अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।
 
आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट की पहले चरण की प्रक्रिया चल रही है। 14 दिसंबर तक बीटेक, एमटेक, बीटेक-एकटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, पीएचडी, एमएससी के करीब 600 स्टूडेंट्स को नौकरी का ऑफर लेटर मिल चुका है। इस बार के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का जलवा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन एडवरटाइजिंग की कंपनी रॉकेट फ्यूल ने कंप्यूटर साइंस की स्टूडेंट श्रुति रंजन, वामश्री, राहुल वर्मा और आशु पचौरी को सालाना 1.30 लाख यूएस डालर (71.50 लाख रुपए) का वेतन पैकेज का ऑफर दिया है। इन सभी को अमेरिका में जॉब मिलेगा।

फेसबुक ने तीन स्टूडेंट को 50-65 लाख रुपए का सालाना वेतन पैकेज का ऑफर दिया है। मित्सुबुसी, गूगल, माइक्रोसाफ्ट, सैमसंग, पावरग्रिड ने भी बेहतरीन वेतन पैकेज का ऑफर किया है। इस बार सोशल नेटवर्किंग साइट, फाइनेंस, कंसल्टेंट, कोर कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट में ज्यादा रुचि दिखाई है। इन कंपनियों ने अधिकतम सालाना वेतन पैकेज 70 लाख से 1 करोड़ रुपए दिया है, जबकि न्यूनतम वेतन पैकेज 10 लाख रुपए के आसपास है। एनटीपीसी, एचएएल, सेल, भेल सहित कई सरकारी कंपनियों ने भी आईआईटियंस के सेलेक्शन में दिलचस्पी दिखाई है।

कोआर्डिनेटर प्लेसमेंट प्रो. विमल कुमार ने बताया कि इस बार प्लेसमेंट अच्छा है। 10 स्टूडेंट्स को सर्वश्रेष्ठ वेतन पैकेज मिला है। अन्य स्टूडेंट भी अच्छा वेतन पैकेज पाने में सफल हैं। पहले चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया 21 दिसंबर तक चलेगी। दूसरे चरण का प्लेसमेंट फरवरी-मार्च में होगा। इस दौरान रजिस्टर्ड 1000 स्टूडेंट के सेलेक्शन होने की उम्मीद है।          
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें