आंध्र प्रदेश में इन दिनों प्रकृति ने अपना कहर ढाया हुआ है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने की यह घटना राज्य के नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले में हुई है।
हादसे में सबसे ज्यादा मौतें नेल्लोर जिले में हुई हैं जहां बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने आपदा में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है यानी लोगों की परेशानी और बढ़ सकती हैं।