फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र कैद का मतलब जीवन भर जेल की सजा: कोर्ट

Sun, 25 Nov 2012 11:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र कैद की सजा पर स्थित स्पष्ट करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इसका मतलब जीवन भर जेल की सजा से है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि एक गलत धारणा बन गई है कि आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे किसी कैदी के पास 14 साल या 20 साल जेल में गुजारने के बाद रिहाई का अधिकार है। मगर जस्टिस केएस राधाकृष्णन और मदन बी लोकुर की पीठ ने साफ किया कि आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी के पास वास्तव में ऐसा कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


पीठ ने साथ ही कहा कि सरकार छूट के तहत भी किसी कैदी की सजा उम्रकैद से घटाकर 14 साल से कम नहीं कर सकती।
सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही संवैधानिक पीठ के मौत की सजा को लागू करने के 1980 के ऐतिहासिक फैसले पर भी पुनर्विचार की जरूरत बताई। कोर्ट ने इसके लिए दुर्लभतम से दुर्लभ मामलों के सिद्धांतों पर एकराय न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें