फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राखी इतनी पसंद हैं, तो CM उम्मीदवार बनाए शिवसेना'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की नागपुर इकाई चुनावी मोड में आ गई है। राज्य की संयोजक अंजलि दमानिया वहां पहुंच गई है, शहर में पार्टी का दफ्तर खुल चुका है और जिले की अलग-अलग स्थानीय इकाइयों को लेकर समीक्षा बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन


अंजलि दमानिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया से जो बातचीत की, उससे साफ हो गया है कि नागपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी आम आदमी पार्टी के निशाने पर रहेंगे।

इससे पहले अंजलि ने नागपुर से गडकरी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गईं, क्योंकि उन्हें राज्य में पार्टी की मशीनरी चमकानी थी। AAP की तरफ से नागपुर से कौन लड़ेगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डर गए हैं गडकरीः AAP

नागपुर से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, अंजलि दमानिया ने कहा, "हमारी तरफ से किसी आम आदमी को नागपुर से उम्मीदवार बनाया जाएगा, जो गडकरी को हराकर दिखाएगा। गडकरी को डर है कि वह नागपुर से हार सकते हैं। इसलिए उन्होंने एक साथ नागपुर और इंदौर से लड़ने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "हम चुनौती देते हैं कि गडकरी केवल नागपुर सीट से लड़कर दिखाएं।" इस बीच कुछ युवाओं को आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पर्चे बांटते हुए पकड़ा गया है।

जब मीडियाकर्मियों ने उनकी पहचान के बारे में पूछा, तो उन्होंने खुद को तेजस्वी नामक संस्‍था से जुड़ा बताया। हालांकि, उन सभी ने अपने नाम और पहचान बताने से इनकार कर दिया।

AAP को आइटम गर्ल बताने पर बवाल

लेकिन आम आदमी पार्टी को लग रहा है कि ये किसी और का नहीं, बल्कि भाजपा का काम है। अंजलि दमानिया ने दावा किया कि इन लोगों को गडकरी ने भेजा था।

उनका कहना है कि ये भाजपा के लोग हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "वह आम आदमी पार्टी से डर गए हैं और इसी वजह से भाजपा ने हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए अपने गुंडे भेजे थे।"

हाल में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के शुक्रवार संस्करण में एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल राजनीति की आइटम गर्ल हैं। इस मामले को लेकर काफी बखेड़ा हो गया।

'राखी को सीएम उम्मीदवार बनाए शिवसेना'

आम आदमी पार्टी ने उद्धव ठाकरे के आइटम गर्ल वाले बयान पर अब जवाबी हमला बोला है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत, केजरीवाल से बेहतर प्रशासक साबित हो सकती हैं।

अंजलि दमानिया ने कहा, "अगर ठाकरे, राखी सावंत का इतना सम्मान करते हैं, तो शिवसेना को विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहिए।"

उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को डकैतों की पार्टी बताया और कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में दूसरी सबसे खराब पार्टी है। अंजलि दमानिया ने कांग्रेस, भाजपा और मीडिया संस्थानों पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया।

'मीडिया हमारे खिलाफ हो गई है'

आम आदमी पार्टी की नेता अंजलि दमानिया ने कहा, "जब हम धरना देते हैं, तो अराजकता होती है। लेकिन जब कांग्रेस के सांसद संजय निरुपम और प्रिया दत्त ऐसा करते हैं, तो कुछ नहीं होता।"

उन्होंने कहा, "जब सोमनाथ भारती ड्रग रैकेट पर रेड मारने की बात करते हैं, तो रॉबिन हुड हैं, लेकिन जब कांग्रेस के मंत्री नारायण राणे के बेटे निलेश छापा मारने के लिए बांद्रा पुलिस का इस्तेमाल करते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है। हम जानते हैं कि निलेश और नितेश ने गोवा में टोल बूथ पर क्या किया था।"

दमानिया ने कहा कि मीडिया का रुख भी सही नहीं है और आम आदमी पार्टी की आलोचना करने को लेकर वह अजीबोगरीब रुख दिखा रहा है।
विज्ञापन

'कै‌प्टन गोपीना‌थ दस दिन पहले आए'

अंजलि दमानिया ने कहा, "कैप्टन गोपीनाथ ने दस दिन पहले आम आदमी पार्टी जॉइन की है, लेकिन वो हमारे नेता बन गए हैं। चेतन भगत कभी हमारे ऑफिस नहीं आए, लेकिन वो हमारे समर्थक हैं। टीना शर्मा सिर्फ सदस्य हैं, वॉलेंटियर भी नहीं हैं। लोग इन बातों से बेवकूफ नहीं बनते।"

हालांकि, शुक्रवार को कई लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का फैसला किया। निर्दलीय पार्षद हरीष डिकोंडवर ने पार्टी से जुड़ने के बाद कहा कि वह वार्ड के फंड मोहल्ला सभाओं की इच्छाओं के मुताबिक खर्च करेंगे।

जिला संयोजक देवेंद्र वानखेड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी बुनियादी सुविधाओं के निजीकरण के खिलाफ हैं। वह जल्द ही शहर में ‌निजी बिजली और पानी कंपनियों के खिलाफ अभियान छेड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें