फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में थी ठग अभिनेत्री लीना

Wed, 29 May 2013 12:00 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गिरफ्तार की गई हिंदी व तमिल फिल्मों की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल की शानो-शौकत में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


वह दक्षिण दिल्ली स्थित फार्म हाउस में आरोपी दोस्त बालाजी उर्फ शेखर रेड्डी के साथ लिव इन रिलेशन में छुप कर रह रही थी।

पुलिस ने उसके फार्म हाउस से नौ लग्जरी कारें और करोड़ों रुपये की 81 घड़ियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ गाड़ियां ऐसी हैं, जो भारत में सिर्फ गिने-चुने लोगों के पास हैं।

दक्षिण अभिनेत्री लीना 19 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस उपायुक्त भोला शंकर जयसवाल ने बताया कि चेन्नई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को मारिया पॉल के अपने दोस्त शेखर रेड्डी के साथ दिल्ली में छुपे होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


मिलिए हीरोइन '420' से

उनके खिलाफ कैनरा बैंक ने चेन्नई में फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज करवाया था। बैंक के मुताबिक ,इन लोगों ने एक मामले में 19 करोड़ और दूसरे में 75 लाख रुपये की ठगी की है।

शिकायत में बताया गया है कि हीरोइन के दोस्त बंगलूरू निवासी बालाजी ने बैंक में खुद को आईएएस अधिकारी बताया और एक प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की।

इस जानकारी के बाद दक्षिण जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम इस जांच में जुट गई।

सब इंस्पेक्टर बलिहार सिंह ने चेन्नई पुलिस के साथ फतेहपुर बेरी के असोला गांव स्थित उस फार्म हाउस का पता लगाया, जहां हीरोइन अपने दोस्त के साथ रह रही थी।

वह फार्म हाउस के मालिक महिंद्र सिंह को प्रति माह चार लाख किराया दे रहे थे।

पुलिस ने फार्म हाउस से निकलने वाली लग्जरी गाड़ियों का नंबर नोट किया और सोमवार रात वसंत कुंज स्थित एमबियेंस मॉल के पास से लीना मारिया को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उसका दोस्त वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने हीरोइन के साथ मौजूद उसके चार बाउंसरों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मिले हथियार का दिल्ली में लाइसेंस मान्य नहीं है।

पुलिस ने बाउंसरों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने लीना की निशानदेही पर फार्म हाउस में दबिश दी। वहां से लग्जरी गाड़ियां और घड़ियां बरामद की गईं।

दुबई की रहने वाली है हीरोइन
जांच में पता चला कि लीना मारिया पॉल (25) मूलत: केरल की रहने वाली है। दुबई में उसके पिता इंजीनियर हैं और वह बचपन से ही दुबई में रही है। उसकी स्कूल की पढ़ाई भी वही पर हुई है।
विज्ञापन


उसने बीडीएस की पढ़ाई की है। लीना ने दो साल पहले मॉडलिंग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। वह तमिल और हिंदी की कई फिल्मों में काम कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें