फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं होगा: गौड़ा

Mon, 15 Oct 2012 09:30 PM IST
मडिकेरी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि असंतुष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा का पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं पड़ेगा। उल्टे येदियुरप्पा का ही कोई राजनीतिक भविष्य नहीं रह जाएगा। गौड़ा ने कहा कि येदियुरप्पा अगर नई पार्टी बनाते हैं तो भी पार्टी पर कोई असर नहीं पडे़गा और उनके वफादार भी उनका अनुसरण नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पहले भी कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर नए दल बनाए हैं लेकिन उसका नतीजा क्या हुआ सबके सामने है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने के बाद अगर दागी नेता भी भाजपा छोड़ दें तो इससे पार्टी और मजबूत होगी। गौड़ा का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री के उस बयान के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा से अलग होकर नई पार्टी गठित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें