फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाजी जर्मनी के इतिहास से सीखें मोदी प्रेमी उद्योगपति'

Sun, 13 Jan 2013 01:00 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कशीदे पढ़े जाने पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कांग्रेस ने इसकी 1930 के दशक में एडोल्फ हिटलर के प्रति जर्मन कारपोरेट सेक्टर के मोह से तुलना कर डाली।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि 1930 के दशक में जर्मन कॉरपोरेट सेक्टर में भी इसी तरह से वहां की सत्ता पर बैठे शख्स के प्रति सम्मोहन था जोकि दुनियाभर के लिए विनाशकारी साबित हुआ। मेरे विचार से भारत के कारपोरेट वर्ल्ड को सही सीख लेनी चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति इतिहास से सीख लेते हैं।

तिवारी से रिलायंस के चेयरमैन अनिल अंबानी द्वारा मोदी को महात्मा गांधी की श्रेणी में रखे जाने के संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात की अवधारणा पूरी तरह से काल्पनिक है क्योंकि वास्तविक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्य गुजरात से कहीं आगे हैं। विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र गुजरात से बहुत आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें