फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र ने संसद हमले के शहीदों को याद किया

Thu, 13 Dec 2012 01:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 11वीं बरसी पर आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जैश-ए-मोहम्मद तथा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने 2001 में आज ही के दिन संसद भवन परिसर में घुसकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों, एक माली और एक कैमरा मैन सहित 11 लोग शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, लोकसभा में विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वेकैया नायडू, संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद पर हमले के आरोप में मोहम्मद अफजल गुरु को दिल्ली की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा। उच्चतम न्यायालय ने भी फांसी की सजा बरकरार रखी थी।

हमले में शहीद हुए लोगों के परिजनों ने कुछ साल पहले सरकार की तरफ से मिले मेडल यह कहकर लौटा दिए थे कि हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी मिलने के बाद ही मेडल वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें