फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विरोधी बयान पर बराक ओबामा पर चलेगा केस!

Tue, 10 Feb 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विरोधी बयान देने के मामले में इलाहाबाद की जिला अदालत में एक अधिवक्ता ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। उन पर मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलिमा सिंह ने परिवाद को रजिस्टर में दर्ज कर वादी के बयान हेतु 18 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्र द्वारा दाखिल परिवाद पर उनका पक्ष रख रहे वकील अम्बिकेश्वर मिश्र का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चार फरवरी को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में एक बयान में कहा कि भारत के भीतर धार्मिक असहिष्णुता की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

इससे उसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को क्षति पहुंच रही है। परिवाद में कहा गया कि आस्ट्रेलिया में लोगों को ईसाई बनाने के लिए कानून है। सद्दाम हुसैन को दफनाया नहीं जाता है और शाहरुख खान के कपड़े इसलिए उतरवाए जाते हैं क्योंकि वह मुस्लिम हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति इन मामलों पर कुछ नहीं बोलते हैं। उल्टे भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर बयान देकर उन्होंने करोड़ों भारतीयों की मानहानि की है। परिवाद में बराक ओबामा पर मानहानि का मामला चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें