फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पास होगा एंटी रेप बिल: सोनिया

Sat, 16 Mar 2013 11:21 PM IST
नारायणपुर (प. बंगाल)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 15 साल पूरे करने वाली यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने वाला विधेयक (एंटी रेप बिल) जल्द ही संसद से पारित होगा।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सांप्रदायिक ताकतों से कारगर तरीके से लड़ने की जरूरत भी बताई है।

पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।

इस समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए यूपीए सरकार ने ऐसे कई कदम उठाए हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय बैंक खोलने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध कराई है, जिससे उन्हें ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के मान और सम्मान को बनाए रखने के लिए बजट में महिलाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये के ‘निर्भया’ निधि बनाने की घोषणा की गई है।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का आर्थिक और सामाजिक विकास साथ-साथ होना चाहिए और इसके लिए हमें सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने की आवश्यकता है। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं और यही हमारी ताकत और पूंजी है।

कांग्रेस पार्टी देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए यूपीए सरकार के कई कदमों का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने मनरेगा, जेएनएनयूआरएम, भारत निर्माण जैसों कार्यक्रमों का उल्लेख किया और कहा कि असंगठित क्षेत्र को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें