फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा नारंगी हीरा, दाम 120 करोड़ !

Sat, 02 Nov 2013 03:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में अगले हफ्ते होने वाली नीलामी में दुनिया का सबसे बड़ा नारंगी हीरा रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही है यह दुर्लभ हीरा 1.7 से 2 करोड़ डॉलर (120 करोड़ रुपए से ज्यादा) का बिक सकता है।
विज्ञापन


जेनेवा में क्रिस्टीज के ज्वेलरी डिविजन की प्रमुख जॉन मार्क लुनल ने कहा, "यह बेहद दुर्लभ हीरा है। दुनिया का सबसे बड़ा नारंगी हीरा।" यह हीरा 14.82 कैरेट का है और इसका आकार बादाम जितना है।

यह दक्षिण अफ्रीका में मिला था, लेकिन इसे बेचने वाले का नाम क्रिस्टीज ने नहीं बताया है। शुद्ध नारंगी हीरा, जिसे फायर डायमंड भी कहा जाता है, काफी दुर्लभ हैं और अब तक ऐसे काफी कम हीरों की नीलामी हुई। इनमें सबसे बड़ा छह कैरेट का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनेवा में नवंबर में क्रिस्टीज की पारंपरिक ज्वेलरी ऑक्शन होना है, जिसमें यह हीरा रखा जाएगा।

इसके अगले दिन दूसरे नीलामी समूह सॉदबी भी एक गुलाबी हीरे की नीलामी करने जा रहा है। यह 59.60 कैरेट का है। इसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ डॉलर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें