गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल ने कथित रूप से सस्ते दर में सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईमानदारी और नैतिकता के साथ कारोबार करना सबका हक है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अनार पटेल पर आरोप लगाया था कि 2010 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस दौरान एख निजी कंपनी को सस्ते दामों में सरकारी जमीन बेची गई। यह जमीन अनार पटेल के बिजनेस पार्टनर दक्षेश शाह को दी गई थी।
कांग्रेस के मुताबिक उस दौरान करीब सवा सौ करोड़ रुपए की जमीन मात्र डेढ़ करोड़ में ही बेच दी गई थी। 250 एकड़ में फैले इस कृषि जमीन को 15 रुपए वर्ग मीटर के दर से बेचा गया था।