फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी झूठ का अवतार, RSS नफरत की फैक्ट्री'

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी और संघ पर जमकर निशाना साधा। जहां एक ओर उन्होंने मोदी को गरीब और दलित विरोधी करार दिया, वहीं दूसरी ओर आरएसएस को नफरत की फैक्ट्री कहा।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर आरक्षण को लेकर दिए गए भागवत के बयान पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं। आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए।

लालू ने तो यहां तक कह दिया कि अमित शाह पीएम बनना चाहते हैं वहीं मोदी को झूठ का अवतार कह दिया। वहीं लोगों को वोट के नाम पर टीवी, लैपटॉप और स्कूटी जैसी चीजें देने के प्रलोभन की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने गाय का गोबर उठाया है?

दादरी हिंसा के चलते गाय पर छिड़ी बहस पर भी लालू ने अपनी बात रखी। लालू बोले कि बीजेपी के लोग गाय की बात तो कर रहे हैं, लेकिन क्या कभी पीएम मोदी ने गाय का गोबर उठाया है? लालू बोले कि उनके लिए गाय का गोबर चंदन के समान है।

लालू ने कहा कि 40 साल पहले काशी विश्वविद्यालय के सरसंचालक ने विश्वविद्यालय में दलितों के प्रवेश पर रोक लगा थी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस भी मंदिर में दलितों के प्रवेश के खिलाफ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें