राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मौसमी मुर्गा करार दिया और कहा कि वह अपनी सहूलियत के हिसाब से पाला बदलते रहते हैं।
वहीं दूसरी ओर लोजपा प्रमुख ने लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे धुर विरोधी नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाने की वजह भी पूछी।
पटना से 75 किमी दूर छपरा में एक रैली संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि उन्होंने पासवान जैसा मौसमी मुर्गा नहीं देखा जोकि बिना किसी विचारधारा केवल अपनी राजनीतिक जरूरतों के अनुसार हमेशा पाला बदलता रहता है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि पासवान बहुत बड़ा अवसरवादी हैं।