फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के तिलक में 'राजनीतिक बारात' लेकर पहुचेंगे लालू यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी का 21 फरवरी को होने वाला तिलक समारोह शादी अंदाज में होगा। इसमें शामिल होने लालू यादव करीब तीन हजार लोगों के साथ सैफई जाएंगे। इस समारोह में लालू के ‘नए परिवार’ के जुटने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


लालू प्रसाद इस अवसर पर भी राजनीतिक संदेश देने से नहीं चूकना चाह रहे हैं। राजनीतिक लामबंदी मजबूत दिखाने के लिए ही इसमें राजद, जदयू और कांग्रेस के नेता निमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं तीनों दलों के सभी सांसदों-विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

तिलक के लिए जिन लोगों को न्योता भेजा गया है, उनमें राजद के 24 विधानसभा और पांच विधान परिषद सदस्यों के अलावा 25 पूर्व सांसद, 125 पूर्व विधायक, 600 राजद के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता समेत 1000 लोग तो केवल अपने दल से रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार लोगों के साथ सैफई जायेंगे लालू यादव

इसके अलावा  जदयू के 108 विधानसभा सदस्य, 22 विधान परिषद सदस्य, 14 सांसद, 50 पूर्व सांसद, विधायक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सहित 101 पार्टी पदाधिकारी,  कांग्रेस के 2 सांसद सदस्य, 5 विधानसभा व 3 विधान परिषद सदस्यों के अलावा 100 महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

इसके अलावा कुछ अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता जाना लाजिमी है। वैसे लालू ने पाटलिपुत्र व सारण संसदीय क्षेत्र से भी 150-150 खास लोगों को आमंत्रित किया है।

लालू के पारिवारिक मित्रों ने बताया कि तिलक समारोह में आमंत्रित लोगों को 20 फरवरी को ही सैफई पहुंचना है। गौरतलब है कि राजलक्ष्मी का तिलक 21 और विवाह 26 फरवरी को दिल्ली स्थित होटल अशोका में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें