फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फिक्सिंग मामला: लमो ने जेटली-शुक्ला को बताया 'फिक्सर'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले के बाद ललित मोदी ने फिर से ट्वीट 'बम' फोड़े हैं। इस बार ललित मोदी के निशाने पर भाजपा नेता अरूण जेटली, अनुराग ठाकुर, श्रीनिवासन और राजीव शुक्ला आए हैं।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने अपने ट्वीट में तस्वीर शेयर करते हुए जेटली, ठाकुर, शुक्ला और श्रीनिवासन को 'द फिक्सर' कह के संबोधित किया है।

इस बार ट्वीट करते हुए ललित मोदी के निशाने पर कपिल सिब्बल भी आ गए। ललित मोदी ने कहा कि ये इस संस्था को 'बदमाशों-माफियाओं' के चंगुल से छुड़ाने की जरूरत है। ललित मोदी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का बैन बहुत कम है। ये बैन लाइफटाइम के लिए होना चाहिए था।

2/2 if it was not for these below we would not see today. Shame on them is what I say. Shameful fixers pic.twitter.com/arWgxeEVam— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

जेटली और सिब्बल पर साधा निशाना

ललित मोदी ने ट्वीट में कहा कि कोर्ट की निगरानी की वजह से बीसीसीआई इस बार कोई 'खेल' नहीं कर सका। मामला छुपाने की कोशिश की गई थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका।

लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोर्ट के फैसले से एक शुरूआत हुई है। इसे आगे भी जारी रखने की जरूरत है।

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का ये पूरा मामला आईपीएल- 6 से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने मुंबई से पूर्व टेस्ट क्रिकेटर श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया था। 2013 में हुए इस आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कई मामले सामने आए थे।

1/2 I have been saying for past 4 years that to cleanse the game you have to remove these crooks from the system . pic.twitter.com/kq7EiAo9tV— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें