फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बेबसी पर कैंडी क्रश में मशगूल थी ऑफिसर, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में लगातार बढ़ रही किसानों की आत्महत्या और उनकी समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासनिक अधिकारी कितने गंभीर हैं, इसका नजारा तमिलनाडु में अधिकारियों की एक मीटिंग के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन


तमिलनाडु के धर्मापुरी जिले में आयोजित एक बैठक में जब अधिकारियों से किसान अपनी समस्याओं की गुहार लगा रहे थे, उस वक्त मीटिंग में मौजूद एक महिला अधिकारी अपने मोबाइल पर कैंडी क्रश गेम खेलने में मशगूल थी।

महिला अधिकारी का यह कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगी और हर तरफ इस अधिकारी की आलोचना होने लगी। मामला मीडिया में आने पर अब जिला अधिकारी ने इस महिला अधिकारी से 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिकारी से जवाब तलब

किसानों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित इस मीटिंग में जिला अधिकारी के अलावा उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान महिला अधिकारी एस कविता भी मंच पर जिला अधिकारी के बगल में बैठी हुईं थी।

वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि जिस दौरान किसान अपनी समस्याएं सुना रहे थे, कविता अपने मोबाइल पर कैंडी क्रश गेम खेलने में लगी थीं। हालांकि उन्होंने पूरी कोशिश की कि मोबाइल किसी की नजर में ना आए इसलिए उन्होंने अपना मोबाइल मेज के नीचे के तरफ किया हुआ था, लेकिन उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे की नजर ने नहीं बच पाई।

जिला अधिकारी के विवेकानंद ने कहा है कि किसानों की समस्याएं सुनने के समय इस तरह की हरकत ठीक नहीं है। संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया गया है, जवाब आने के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें