फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित की 'बहू' कर रही थी ठगी!

Wed, 19 Jun 2013 11:07 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में कुछ ऐसा हुआ कि सब लोग हैरत में पड़ गए। वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि मुख्यमंत्री की 'बहू' धांधली कर सकती है। जब माजरा खुला, तब सारा खेल समझ आया।
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बहू के नाम पर ठगी की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिखा भाटिया (33) ने एक ज्वैलर को मुख्यमंत्री का संबंधी बताकर लाखों रुपए के गहने की मांग की।

शक होने पर व्यवसायी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिखा ने खुद को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बहू बताकर जिंदल ज्वैलर्स को लाखों रुपए के गहने का ऑर्डर दिया। इसके लिए मोना दीक्षित के नाम का तीन लाख का चेक भी ज्वैलर तक भिजवाया। साथ ही खान मार्केट के पास अपने पीए को गहने सौंपने को कहा।
विज्ञापन


इससे दुकान के मालिक को शक हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से इसकी जानकारी ली। उन्हें हैरत इस बात पर हुई कि ऐसा कोई ऑर्डर दिया ही नहीं गया है। पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने एक इंस्पेक्टर को गहने लेकर खान मार्केट भेजा।

वहां पहले से ही शिखा के इशारे पर एक महिला खड़ी थी। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जांच में चेक भी फर्जी पाया गया। शिखा ने पुलिस को बताया कि उसने मुख्यमंत्री का नाम इसलिए लिया कि इससे किसी को कोई शक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें