फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया पथराव, दो सिपाहियों का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस वालों पर मंगलवार की शाम महिलाओं ने जमकर पथराव किया। इस घटना में एक दारोगा और दो पुलिस वाले घायल हो गए। गांव वालों की मदद से किसी तरह पुलिस वालों ने महिलाओं को वहां से खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


मामला कप्तानगंज थाने के बभनपुरा गांव की है। घायल पुलिस वालों को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पथराव में पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है।  मामला शांत होने पर घायल पुलिस वालों को रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

बभनपुर गांव में यादव और राजभर बस्ती के बीच रास्ते का विवाद विवाद है। मंगलवार को इस रास्ते पर सिधारी राजभर निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर यादव बस्ती का रहने वाला सूर्यप्रकाश यादव आपत्ति जताई और रास्ते का निर्माण रुकवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद आक्रामक थीं महिलाएं

इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी दोनों ही बस्तियों के और भी लोग वहां पहुंच गए। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची, एक पक्ष की महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। महिलाएं इस कदर आक्रामक थीं कि पुलिस वालों की आगे बढ़ने कती हिम्मत नहीं हो रही थी। एसओ, सिपाही रतनलाल यादव और अमित गुप्ता के सिर पर ईंट-पत्थर लगे और वे घायल हो गए।

सके बाद टीम के अन्य पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद महिलाओं को वहां से खदेड़ा। उसके बाद घायल पुलिस वालों को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती किया है। देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी।

दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक वर्मा, एसपी (ग्रामीण), आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें