फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को चुनौती देंगे कुमार विश्वास!

Wed, 11 Dec 2013 09:23 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों में जबरदस्त आगाज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) अब लोकसभा चुनावों में भी ताल ठोकने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


पार्टी ने अगले साल होने वाले आम चुनावों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपने नेता कुमार विश्वास को खड़ा करने का फैसला किया है।

पटपड़गंज से विधानसभा चुनाव जीतने वाले मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुमार विश्वास लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को चुनौती दे सकते हैं।

तस्वीरों में देखिए:- जंतर-मंतर से केजरीवाल की चुनौती

हालांकि ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह साफ नहीं किया है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों और किन-किन राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली विधानसभा में पार्टी की सफलता के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें ज्यादा फंड की जरूरत पड़ेगी, इसलिए पार्टी को ज्यादा से ज्यादा चंदा दें।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, ‘आपके चंदे के बिना दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ना असंभव था। अब हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसलिए मेरा आग्रह है कि दिल खोल कर पार्टी को चंदा दें।’ उन्होंने कांग्रेस व भाजपा समेत सभी दलों के ‘ईमानदार’ लोगों से अपील की है कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उनकी पार्टी से जुड़ें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें