इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य और कवि कुमार विश्वास ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई है। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में इसकी शिकायत की है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है।
वसुंधरा सेक्टर-3 में मकान संख्या 1084 निवासी कुमार विश्वास के घर पर दो कारों में भरकर करीब 12 युवक पहुंचे। शोर होने पर कुमार बाहर आए तो युवकों ने आईएसी सदस्य बनने की इच्छा जताई। कुमार ने उन्हें घर के अंदर आकर बात करने को कहा।
युवक घर के अंदर पहुंचे तो इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों को वहां पाया। इसके बाद वे भाग खड़े हुए। कुमार विश्वास ने बताया कि युवकों के उद्देश्य के बारे में पता नहीं है। उन्होंने एहतियात के तौर पर थाना इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है।