फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब में भूखों मर रहा यूपी का आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सउदी अरब में अच्छी नौकरी की तलाश में जाने वाले भारतीयों की हालत बहुत खराब है। अब यूपी का आकाश वहां फंस गया है और वहां से वापस आने के लिए मदद मांग रहा है।
विज्ञापन


यूट्यूब पर वीडियो डालकर आकाश ने बताया कि मै सउदी अरब पैसे कमाने के लिए आया था। मेरे घर की स्थिति बहुत खराब है। मैंने बंबई से वीजा से लिया था। मौलवी साहब ने मुझे यहां मैकेनिक के काम के लिए भेजा था। पर यहां मुझे ईंटा तोड़ने के काम में लगा दिया गया। आज दो ढाई महीने हो गए हैं। खाने के लिए लिए पैसे नहीं दिए जाते हैं।

घर वाले हमारे बहुत परेशान हैं। जब हमने खाने के लिए पैसे मांगे तो हमें पैसा नहीं दिया गया। जब मैनें बोला कि मुझे वापस इंडिया भेज दो तो उन्होंंन कहा कि मुझे वापस नहीं भेजा जाएगा। और यहीं पर रहकर काम करना होगा। यहां कुछ दोस्त मेरी मदद कर रहे हैं और उन्हीं की बदौलत यहां खाना खा पा रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन

'तुम्हारी पूरी मदद की जाएगी'

यूपी के रहने वाले आकाश ने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से अपील की है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास तक पहुंचा दें। जहां में रहता हूं, उस जगह का नाम सउदी अलबाहा निमराह करके स्‍थान है जहां पर रहता हूं। मैं बहुत परेशान हूं, इस वीडियो में कुमार आकाश ने अपने मालिक का नाम भी बताया कि जिसके लिए वो काम करता है।

आकाश ने उस जगह को भी दिखाया जहां पर उसे काम करने के लिए कहा जाता है। देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आकाश का वीडियो देखने के बाद ट्वीट करके जानकारी दी है। आकाश मैंने ये वीडियो देख लिया है। तुम्हारी पूरी मदद की जाएगी। मैंने सउदी अरब में भारतीय उच्‍चायोग को बोल दिया है।

Akash- Maine ye video dekh liya hai.Tumari poori madad ki jayegi.Maine Saudi Arab mein apni Embassy ko bol diya hai. https://t.co/NA6lVyW4xD— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 29, 2015



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें