फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे जिला कलेक्टर, अधिकारी

Sat, 08 Dec 2012 10:40 PM IST
कोझिकोड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू माफियाओं के हमले में कोझिकोड के जिला कलेक्टर केवी मोहन कुमार और अन्य अधिकारी शनिवार को उस समय बाल बाल बच गए जब अवैध रूप से खनन कर बालू लेकर जा रहे एक टिपर ट्रक ने अचानक अधिकारियों की कार के आगे बालू उलट दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार सवार अधिकारी बालू के ढेर में दबने से बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर अन्य अधिकारियों के साथ अवैध खनन कर बालू लेकर जा रहे ट्रक का पीछा कर रहे थे। जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस घटना के पीछे बालू माफिया ही हैं। हमने नदी से अवैध रूप से बालू के खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। गृहराज्य मंत्री राधाकृष्णन ने पुलिस को टिपर ड्राइवर और कामगारों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें