कोलकाता के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के दौरान बड़ी लापरवाही का सामना सामने आया है। मरीज की खोपड़ी का एक हिस्सा गायब ही हो गया।
23 साल के एक युवक अर्नब गुप्ता की ब्रेन सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने खोपड़ी के एक हिस्से को हटाकर कृत्रिम हड्डी लगाई थी।
डॉक्टरों ने मरीज को सलाह दी थी कुछ दिनों बाद उसकी वास्तविक खोपड़ी लगा दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
खो गया खोपड़ी का एक हिस्सा
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने यह ब्रेन सर्जरी पिछले साल जनवरी माह में की थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने सिर की हड्डी का एक हिस्सा निकाल कर रख लिया था।
डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से कहा कि उसके सिर की हड्डी सुरक्षित रखी गई है जो कुछ दिनों बाद दोबारा से लगा दी जाएगी। लेकिन मरीज कई महीनों तक अस्पताल नहीं पहुंचा।
पिछले माह जब मरीज के परिजन सिर की हड्डी रिप्लेस कराने के लिए अस्पताल पहुंचे तो खोपड़ी का निकाला गया हिस्सा वहां से गायब मिला।
खोपड़ी के बदले मिलेगा मुआवजा
अस्पताल के अनुसार अर्नब की खोपड़ी का हिस्सा ढूंढा जा रहा है। हालांकि मामला पुराना होने की वजह से हड्डी का मिलना मुश्किल लग रहा है।
वहीं अस्पताल प्रशासन ने युवक की खोपड़ी न मिलने पर उसके परिजनों को मुआवजा देने का भी भरोसा दिया है।
युवक अर्नब गुप्ता को सुसाइड करने के प्रयास में सिर में गंभीर चोटें आई थी जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंजीनियरिंग का छात्र है अर्नब
अर्नब एक इंजीनियरिंग का छात्र था जिसके पिता की मौत पिछले साल हो गई थी। पिता की मौत से दुखी होकर अर्नब ने लेक गार्डेन अपार्टमेंट स्थित अपने घर के छज्जे से आत्महत्या की कोशिश में कूद गया था।
इससे अर्नब के सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।