फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुंडागर्दी' के खिलाफ 2 नवंबर को किस-डे

विज्ञापन
विज्ञापन
लव जेहाद के जमाने में प्यार के सामूहिक इजहार का ये तरीका आपको दुस्साहस लग सकता है। कोच्चि में युवाओं के एक समूह ने दो नवंबर को 'किस डे' मनाने के फैसला किया है।
विज्ञापन


फैसला उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हाल ही में कोझिकोड में एक कॉफी शॉप में गई तोड़फोड़ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहना था कि कॉफी शॉप में आपत्तिजनक गतिविधियां चल रहीं थीं, इसलिए उन्होंने वहां तोड़फोड़ की।

'किस डे' के जरिए युवा प्रेम की स्वतंत्रता का इजहार करना चाहते हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह जयहिंद टीवी ने एक कार्यक्रम प्रसारित किया था, जिसमें उस कैफै में कथित अपत्तिजनक गतिविधियां होती दिखाई गईं थीं। जयहिंद टीवी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो नवंबर को मनाया जाएगा 'किस डे'

कार्यक्रम के प्रसारण के कुछ घंटों बाद ही उस कॉफी शॉप पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हालांकि उस घटना के बाद युवाओं के एक समूह ने प्रेम के सार्वजनिक प्रदर्शन की खुली वकालत की।

शार्ट फिल्म मेकर राहुल पसुपलन के नेतृत्व में कुछ युवाओं ने फेसबुक पर एक पेज शुरू किया-किस ऑफ लव। उन्होंने दो नवंबर को 'किस डे' मनाने की योजना बनाई और फेसबुक के ज‌रिए सभी को निमंत्रण भेजा।

ढाई हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जता चुके हैं। ‌कार्यक्रम का आयोजन कोच्चि में मरीन ड्राइव पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से कह गया है कि वे अपने साथ 'किस ऑफ लव' लिखी तख्तियां लेकर आएं।

पसुपलन का कहना है कि ये कार्यक्रम मोरल पुलिसिंग के खिलाफ एक मुहिम है। वहीं केरल के लेखक एनएस माधवन ने कहा कि किसी ऑफ लव केरल का पिंक चड्ढी आंदोलन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें