फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिफारिश करने के लिए सांसदों ने मांगे पैसे'

Fri, 13 Dec 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खोजी खबर देने वाली कोबरापोस्ट वेबसाइट के एक खुफिया ऑपरेशन के माध्यम से खुलासा किया है कि एक कंपनी के पक्ष में पत्र लिखने के लिए 11 सांसदों ने पैसे की मांग की।
विज्ञापन


इनमें से छह सांसदों ने 50 हजार से 75 हजार रुपए लेकर पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिया। कोबरा पोस्ट के अनुसार उनके रिपोर्टर कथित रूप से जमीन के अंदर तेल व खनिज की खोज के लिए खुदाई करने वाली एक फर्जी आस्ट्रेलियन कंपनी के एजेंट बनकर सांसदों से मिलने गये।

सांसदों से उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय के लिए सिफारिशी पत्र लिखने की गुजारिश की ताकि उनकी कंपनी देश में खनन संबंधी कथित टेंडर के लिए आवेदन हासिल कर सके।
विज्ञापन


सांसदों तथा उनके निकट सहयोगियों ने एक पत्र लिखने के लिए 50 हजार रुपए से पचास लाख रुपए तक की मांग की। कोबरा पोस्ट ने उनमें से कम पैसे मांगने वाले छह सांसदों से कुछ हजार रुपए देकर चिट्ठी लिखवा भी ली किंतु ज्यादा पैसा मांगने वालों से बातचीत के बाद अंतिम चरण में मुलाकात ही नहीं की।

कोबरा पोस्ट ने खुलासे में भाजपा के तीन सांसदों दमन दीव के लालू भाई पटेल, गया के हरि मांझी तथा गिरिडीह के रविन्द्र कुमार पांडेय का नाम शामिल है।

आस्ट्रेलियाई कंपनी के पक्ष में पत्र लिखने के लिए दो कांग्रेसी सांसद राजस्थान के करौली धौलपुर के खिलाड़ी लाल बैरवा तथा गुजरात के जामनगर के बिक्रमभाई अर्जन भाई का नाम शामिल है।

स्टिंग में भैरवा कंपनी के पक्ष में पत्र लिखने के लिए 50 लाख रुपए मांगते दिख रहे हैं। वे खुद पत्र लिखने के अलावा कुछ अन्य सांसदों से भी पत्र लिखाने को तैयार दिखे।

इस फर्जी कंपनी के पक्ष में पैसे लेकर पत्र लिखने को तैयार सांसदों में जनता दल यूनाइटेड के तीन सांसद महेश्वर हजारी (समस्तीपुर), भूदेव चौधरी (जमुई) तथा विश्वमोहन कुमार (सुपौल) का भी नाम सामने आया है।

ये तीनों बिहार के हैं। तमिलनाडु के पोलच्ची से सांसद के. सुगुमार तथा दक्षिणी चेन्नई के सांसद सी. राजेन्द्रन भी इस सूची में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में सीतापुर की बसपा सांसद कैसर जहां के पति जसमीर अंसारी कथित आस्ट्रेलियाई कंपनी के रूप में पहुंचे पत्रकारों से पत्र के लिए पैसों की बातचीत करते स्टिंग वीडियो में दिखे हैं।

उन्होंने पत्र लिखवाने के बदले पांच लाख रुपए की मांग की। वे अपनी सांसद पत्नी के अलावा चार पांच अन्य सांसदों से भी पत्र लिखवाने तथा जरूरत पड़ने पर मंत्रालय तक सिफारिश के लिए चलने का भी दावा करते स्टिंग में दिखे।
विज्ञापन


कभी तहलका की टीम का हिस्सा रहे अनिरुद्ध बहल कोबरा पोस्ट वेबसाइट के संचालक हैं। मीडिया के सामने इस खुलासे के समय वे भी मौके पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें