फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर जानिए कहां अटकी है आपकी डाक

Mon, 18 Mar 2013 10:17 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री से जुड़ी तमाम जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। इंटरनेट पर इंडिया पोस्ट नाम की वेबसाइट पर देश भर के डाकघरों का ब्यौरा अपडेट किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में कस्टमर किसी भी डाकघर से स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री डाक बुकिंग कराने के बाद उसकी लोकेशन घर बैठे ही ले सकता है। दरअसल, डाक पर लगाए गए यूनीक बार कोड का डेटा इंटरनेट पर अपलोड हो जाता है।

इसके बाद डाक बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की सभी जानकारी इंटरनेट पर दिखाई देगी।

ऐसे करें स्टेटस चेक

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर सर्च ऑप्शन पर जाकर यूनीक कोड डालना होगा। इस कोड को सर्च कर कंप्यूटर उसकी लोकेशन बताएगा।

इसके साथ-साथ वह किस जगह से बुक हुआ और किस पोस्ट ऑफिस में रहा, तमाम जानकारियां इंटरनेट पर ले सकते हैं।

जहां फंसी डाक वहीं कर सकेंगे अप्रोच

डाक समय से नहीं पहुंचने पर कस्टमर बुकिंग वाले डाकघर में ही चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन इंटरनेट पर लोकेशन की जानकारी मिलने पर कस्टमर जहां डाक अटकी है सीधे वहीं पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें