फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है, जिसे मोदी ने खास तौर पर बुलाया?

विज्ञापन
विज्ञापन
वड़ोदरा में मोदी के प्रस्तावक रहे चाय विक्रेता किरण महिदा को मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में न्यौता दिया है। महिदा इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने दिल्ली जाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किरण महिदा का नाम पहली बार मीडिया में तब आया था जब मोदी ने उन्होंने अपना प्रस्तावक बनाया था। वड़ोदरा में बतौर प्रस्तावक नामांकन पत्र में हस्ताक्षर करने के बाद जब वो मोदी के पैर छूने के लिए झुके तो मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया था।

तब उन्होंने कहा था कि मोदी जैसा इन्सान ही सामान्य व्यक्ति को ऐसी इज्जत बक्श सकता है।

बीजेपी से जुड़े हैं किरण

49 साल के किरण महिदा वडोदरा में 'श्री टी स्टॉल' के नाम से अपनी चाय की दुकान चलाते हैं। 1985 में 20 साल की उम्र में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी।

उनकी दुकान पर मोदी के कार्यक्रम 'चाय पर चर्चा' का भी आयोजन किया गया था। महिदा कहते हैं कि,"मोदी से देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद जुड़ी हुई है, और वो इन उम्मीदों को पूरा करेंगे।"

साल 2000 में वो वार्ड लेवल पर जनरल सेक्रेटरी बने और फिर वोकल कार्पोरेशन यूनिट में अध्यक्ष।
विज्ञापन

इनको भी मिला है न्यौता

काशी में मोदी के प्रस्तावक रहे छन्नूलाल मिश्र को भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। जब बनारस घराने के मशहूर संगीतकार छन्नूलाल मिश्र, मोदी के प्रस्तावक बने थे तो उस वक्त काफी विवाद हुआ था क्योंकि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का परिवार मोदी का प्रस्तावक बनने से इंकार कर चुका था।

छन्नूलाल मिश्र के अलावा तीन और मोदी के प्रस्तावकों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया है। गिरधर मालवीय को भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

बॉलीवुड से सलमान खान और अमिताभ बच्चन का भी नाम सामने आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें