फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रीति-नेस में हुई थी गर्मागर्म बहस'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शिकायतों की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम की हॉस्पिटैलिटी मैनेजर तारा शर्मा का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन


शर्मा ने प्रीति और उनके पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के बीच विवाद की पुष्टि की है। प्रीति ने नेस पर वानखेड़े स्टेडियम में उनके साथ छेडखानी करने का आरोप लगाया है।

शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में सीटों की व्यवस्था लेकर दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी। एक अधिकारी ने कहा कि मामले में स्वतंत्र गवाह शर्मा का बयान बृहस्पतिवार रात को रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीटों की व्यवस्था को लेकर चिल्लाए थे नेस'

तारा शर्मा ने कहा कि सीटों की व्यवस्था को लेकर नेस उन पर भी चिल्लाए थे। संबंध टूटने के बावजूद प्रीति और नेस किंग्स इलेवन टीम के सह मालिक हैं।

इस बीच पुलिस नेस की ओर से बताए गए गवाहों से भी संपर्क साधने की कोशिश में जुट गई है। एक अधिकारी ने कहा कि नेस ने जिन नौ गवाहों के नाम बताए हैं उनमें से कुछ से संपर्क किया जा चुका है और उन्होंने पुलिस के समक्ष बयान रिकार्ड कराने की इच्छा जाहिर की है।

प्रीति ने गवाह के रूप में एक पत्रकार शैलेस गुप्ता का नाम सुझाया है। पुलिस उनसे भी संपर्क कर चुकी है। पुलिस इस मामले में अब तक 12 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें