फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में कानपुर देश में दूसरे नंबर पर

Mon, 17 Dec 2012 09:01 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण और महिला उत्पीड़न के मामलों में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आकंड़ों ने उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को शर्मशार कर दिया है। सूची में महिलाओं और बच्चियों के अपहरण के मामलों में कानपुर को देश में दूसरा स्थान दिया गया है। पहला नंबर दिल्ली का है। बलात्कार में कानपुर 10वें नंबर पर है और दिल्ली इसमें भी पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो देश भर में होने वाले अपराध और अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाता है। पिछले दिनों देश के 53 शहरों में अलग-अलग अपराधों पर सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर का नाम अपहरण में टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर आया है।

उत्तर प्रदेश में अपहरण के 7,522 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें केवल कानपुर में 303 मामले दर्ज हुए। इसमें अपहरण (आईपीसी धारा 363), 10 साल से कम आयु के बच्चों की चोरी, (369), दास जैसा व्यवहार करना (371) और वेश्यावृत्ति के लिए खरीदना (373) के मामले दर्ज हुए हैं। कानपुर के ऊपर नई दिल्ली का नाम है। नई दिल्ली में अपहरण के 1691 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसी तरह बलात्कार के मामलों में भी कानपुर टॉप टेन सूची में 10वें स्थान पर है। यहां बलात्कार (धारा 376) के 71 मामले दर्ज हुए, जबकि यूपी में कुल 2042 मामले दर्ज हुए। दिल्ली में रेप के सबसे ज्यादा मामले (453) दर्ज हुए। मुंबई में 221, भोपाल में 100, बंगलौर में 97, जयपुर में 92, इंदौर में 91, पुणे 79, चेन्नई 76, कानपुर 71 और आगरा में 61 रेप के मामले दर्ज हुए।

एनसीआरबी के इन आकंड़ों से पुलिस अफसर भी परेशान हैं। एसएसपी यशस्वी यादव का कहना है कि महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। रेप, छेड़खानी और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें