फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी विदेश ले जा रहे भाड़े की भीड़, बोले खुर्शीद

Mon, 17 Nov 2014 10:25 AM IST
एजेंसी/फर्रुखाबाद/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशों में आयोजित रैलियों में जुटने वाली भीड़ पर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने सवालिया निशान खड़ा किया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मोदी की रैलियों में नारे लगाने के लिए भारत से लोगों को ले जाया जा रहा है। हालांकि भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस का दिवालियापन बताया है।

पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने म्यांमार की राजधानी ने पी ताव में आयोजित मोदी की रैली में जुटने वाले 20 हजार लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि वह कई बार वहां जा चुके हैं। अधिकतर समय वहां की सड़कें खाली पड़ी रहती हैं। फिर अचानक से मोदी का भाषण सुनने के लिए 20 हजार लोग कहां से आ गए? यहां से लोगों को ले जाकर नारे लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


सितंबर में उनकी अमेरिकी यात्रा के बारे में खुर्शीद ने कहा कि अमेरिका में 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाना कोई बड़ी बात नहीं है। भारतीयों को विदेश ले जाकर या प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने से कोई लाभ नहीं होगा। भारत को फायदा तभी होगा, जब अमेरिकी नेता और वहां के लोग भारत से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे कांग्रेस का दिवालियापन घोषित किया। उधर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह हताशा में दिया गया बयान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें