पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक खाप पंचायत ने बलात्कार और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश की बाबत शामली जिले की लिसाड़ गांव में आयोजित सर्व खाप पंचायत में फैसला किया गया है।
खाप के फैसले में कहा गया है कि लडकियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच भाई-बहन के संबध स्थापित करने के प्रयास किए जाएं।
यह बैठक शामली के लिसाड़ गांव के जनता इंटर कालेज में आयोजित की गई। गटवाला खाप के अध्यक्ष बाबा हरिकिशन ने इसकी अध्यक्षता की। पंचायत में प्रत्येक गांव में 11 सदस्य समिति के गठन का फैसला लिया गया। यह समिति प्रेम प्रसंग जैसे मामलों का गांव में ही निपटारा करेगी।