फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिए दोषी हैं फास्ट फूड'

Tue, 16 Oct 2012 06:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की खाप पंचायत एक बार फिर अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर सुर्खियों में है। खाप पंचायत ने राज्य में तेजी से बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए अब फॉस्ट फूड कल्चर को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक खाप नेता जितेंद्र छत्तर का मानना है कि हरियाणा में रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए तेजी से फैल रही फॉस्ट फूड दोषी संस्कृति है। इनमें फॉस्ट फूड जैसे चाउमिन, बर्गर पिज्जा और हॉट डॉग जैसी चीजें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हमें फास्ट फूड खाने के बाद कुछ ठंडी चीजें खानी चाहिए। छत्तर ने भारतीय खाना और जीवन-शैली अपनाने की वकालत की है। उनका मानना है कि सादा जीवन अपनाकर ही इस प्रकार की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कि इससे पहले दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए खाप ने लड़कियों के विवाह की उम्र कम करने की वकालत की थी, जिस पर इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने सहमति जताई थी।

वहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मवीर गोयत ने भी हाल ही में बयान दिया था कि 90 फीसदी मामलों में बलात्कार नहीं, बल्कि लड़कियां सहमति से संबंध बनाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें