केरल कैडर की पहली महिला आईपीएस अधिकारी ने एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एडिशनल डीजीपी आर. श्रीलेखा ने एडीजीपी रैंक के ही एक अधिकारी पर 29 साल तक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
एडिशनल डीजीपी श्रीलेखा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि एडीजीपी तोमिन जे थचांकेरी 1987 से उन्हें परेशान कर रहे हैं। जब उनकी आईपीएस की ट्रेनिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक वाहन कर चोरी के मामले में उनके खिलाफ चल रही सतर्कता जांच के पीछे भी उन्ही का हाथ था।
हालांकि थचांकेरी ने श्रीलेखा के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।