फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा, क्लास में छात्र-छात्राओं का साथ बैठना पसंद नहीं

Wed, 18 Nov 2015 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के शिक्षा मंत्री ने पीके अब्दु राव ने शिक्षा प्रणाली पर ऐसा बयान दिया है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कॉलेज परिसर में लड़कों और लड़कियों के साथ-साथ या फिर आस पास बैठने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


जब उनके इस बयान पर विवाद छिड़ा तो वे इस पर सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि एक ही क्लास में अलग-अलग कुर्सियों पर छात्र छात्राओं के बैठने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

अब्दु राव ने यह भी कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राज्य के कॉलेजों में छात-छात्राएं आस-पास बैठते हैं या नहीं।
विज्ञापन

छात्र को किया गया था निलंबित

बताते चले कि बीते दिनों केरल के ही फारुक कॉलेज के छात्र दीनू को सिर्फ इसलिए निलंबित कर गिया गया था क्योंकि उसने यह सवाल उठाया था कि कॉलेज में लड़के और लड़कियां साथ क्यों नहीं बैठ सकते?

कॉलेज में मलयालम की क्लास के दौरान जब छात्र छात्राएं आस पास ही बैठे थे, तब विषय के शिक्षक ने उन छात्र छात्राओं को क्लास से बाहर निकाल दिया था और यह भी कहा था कि वे अपने अभिभावक के साथ आए।

छात्रों से कहा गया था कि ‘नियमों का उल्लंघन करने’ पर अपने अभिभावकों को बुलाएं और माफी भी मांगे। अन्य छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की बात मान ली थी लेकिन दीनू ने कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया था, वहीं दीनू के निलंबन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें