फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल चुनाव लड़ें, हकीकत का पता लग जाएगा'

Thu, 18 Oct 2012 08:33 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह एक बार चुनाव लड़ लें, उन्हें हकीकत का अंदाजा लग जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल के रवैये की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जो आदमी खुद को छोड़ सभी को बेईमान समझता हो, ऐसे आदमी की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक दिन खुद ही थक जाएंगे। नितिन गडकरी हों या सलमान खुर्शीद या अन्य कोई, किसी पर बिना प्रमाण आरोप लगाना ठीक नहीं है। आरोप लगा रहे हैं तो प्रमाण भी दें। उन्हें लगता है कि पूरा देश उनके साथ है तो चुनाव लड़ लें। सारी हकीकत सामने आ जाएगी। मुलायम गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुलायम ने कहा कि केजरीवाल को अपने अलावा सारे लोग बेईमान नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। गडकरी हों या कोई और केजरीवाल को बिना प्रमाण किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना चाहिए। सपा मुखिया ने पत्रकारों से केजरीवाल से आरोपों का प्रमाण मांगने का आग्रह किया। कहा कि केवल बयानबाजी करने और आरोप लगा देने से यह नहीं साबित हो जाता कि दूसरा आदमी बेईमान है।
विज्ञापन


संकट नहीं अच्छा अवसर
मुलायम ने कहा कि केजरीवाल जो कुछ कर रहे हैं वह कोई संकट नहीं है। मेरी नजर में तो यह अच्छा अवसर है। अब तक वह एक भी आरोप को प्रमाणित नहीं कर पाए हैं। वह इसी तरह आरोप लगाते रहें। एक दिन ऐसा आएगा वह खुद ही थक जाएंगे। लोग उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर देंगे।

चुनाव लड़ लें, पता चल जाएगा
मुलायम ने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि उनके अलावा सभी भ्रष्ट हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा हो गया है। मैं उन्हें चुनाव लड़ने की सलाह देता हूं। वह चुनाव लड़ें और अपने समर्थकों को लड़ाएं। सरकार बनाएं। उनकी समस्या हल हो जाएगी।

परेशानी में फंसे सलमान पर नहीं बोलूंगा
इस सवाल पर कि केजरीवाल को लेकर सलमान ने जिस तरह की भाषा में जवाब देने की बात कही है उस पर आपका क्या कहना है? मुलायम ने कहा, ‘सलमान परेशानी में हैं। इसलिए उनके बारे में अभी कुछ नहीं कहूंगा। बाद में बात करूंगा।’
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें