फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान ही जाने, कब तक चलेगी सरकार'

Tue, 28 Jan 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि उनके कानून मंत्री सोमनाथ भारती से गलतियां हुईं लेकिन मालवीय नगर की घटना पर एक बार फिर से भारती को क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ वायदे पूरा करने की सीमा तय करने में जल्दबाजी हुई। जनलोकपाल बिल आने में अभी भी कम से कम 15 दिन और लग सकते हैं।

एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने माना कि भारती का मीडिया से यह कहना कि नरेंद्र मोदी ने कितने पैसे दिए और अरुण जेटली के मुंह पर थूकने का मन करने जैसा बयान ठीक नहीं था।

'गलती मानने में शर्म नहीं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि गलती मानने में शर्म नहीं है। भारती ने दो गलतियां की है, उसे स्वीकार करते हैं। भारती को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था।

लेकिन जहां तक मालवीय नगर की घटना का मामला है तो फुटेज घंटों देखी है, उसमें कहीं भी भारती की गलती नजर नहीं आ रही है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता।

स्टिंग से धमकाने की राजनीति सही

अपने एक माह के कार्यकाल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा जो भी वायदे किए हैं सभी पूरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल पर काम जारी है। एक माह हो गया, हो सकता अभी भी 15 दिन और लग जाए।

स्टिंग के जरिए धमकाने की राजनीति को भी मुख्यमंत्री ने उचित ठहराया। आज हर कोई रिश्वत के नाम से ही डर रहा है। यदि डर से कोई रिश्वत नहीं ले रहा तो भी ठीक ही है।
विज्ञापन

दिल्ली में भी दागियों को हराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि दागियों को हराने के लिए वे लड़ रहे हैं। दिल्ली में भी दागियों को आप ने हराया है।

बिजली कंपनियों के खाते के ऑडिट मामले में सफाई दी कि मामला हाईकोर्ट में है। ऑटो को नोएडा तक पंहुचा दिया। पानी-बिजली के वायदे पूरे किए।

बिन्नी विवाद और अन्य मुद्दों पर सरकार जाने संबंधी सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि भगवान जाने कब तक सरकार चलेगी। जब तक भगवान की इच्छा है सरकार चलेगी, हमने तो दो मिनट की भी चिंता नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें